बुरहानपुर के नेपानगर में गुरुवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रोजगार मेला लगाया गया। युवा संगम योजना के तहत आयोजित मेले में 8 निजी कंपनियां शामिल हुईं। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 331 युवक-युवतियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इंटरव्यू के बाद कंपनियों ने 208 युवाओं का प्राथमिक चयन किया। इन कंपनियों ने किया चयन जिला रोजगार अधिकारी किशोर तायड़े ने बताया कि क्वेस कृषि महाराष्ट्र, पुणे ने 30, युवा शक्ति स्किल इंडिया, जलगांव ने 22, एसबीआई लाइफ, बुरहानपुर ने 20, शिवफोर्ड ग्रुप, पुणे ने 17 और पॉलीपिक इंजीनियरिंग, पीथमपुर ने 45 युवाओं का चयन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 17, ट्रेटोन फूड, बुरहानपुर ने 29 और धूत ट्रांसमिशन, संभाजीनगर ने 28 युवाओं का प्राथमिक चयन किया।

