इनोवा-स्कॉर्पियो खरीदने के प्रस्ताव पर पार्षदों की आपत्ति:बोले- जरूरी संसाधनों पर प्राथमिकता दें; झुंझुनूं नगर परिषद की बैठक

इनोवा-स्कॉर्पियो खरीदने के प्रस्ताव पर पार्षदों की आपत्ति:बोले- जरूरी संसाधनों पर प्राथमिकता दें; झुंझुनूं नगर परिषद की बैठक

झुंझुनूं में नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा उठाने, वाहनों की खरीद, विकास और संविदा कर्मचारियों के मानदेय सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्षी पार्षदों ने शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने, नालियां रुकने होने और डस्टबिन टूटे होने का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए वर्तमान सफाई टेंडर निरस्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। वहीं, पिछले दो वर्षों के बजट का हिसाब मांगे जाने पर बैठक में संबंधित लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। सफाई व्यवस्था को लेकर वर्तमान टेंडर निरस्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने का सुझाव भी दिया गया। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण का टेंडर एक ही कंपनी को देने और सभी वार्डों में सफाई कार्य के लिए अलग-अलग टेंडर करने की बात रखी गई। बैठक में इनोवा क्रिस्टा और स्कॉर्पियो खरीदने के प्रस्ताव पर विपक्षी पार्षदों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सीवरेज लाइन की सफाई के लिए छोटी जेटिंग मशीन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने का सुझाव दिया गया। देखें बैठक की तस्वीरें… दो साल के बजट का हिसाब मांगा पहली बैठक में समितियों का गठन नया बोर्ड बनने के बाद हुई पहली साधारण सभा में विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में सांसद बृजेंद्र ओला, विधायक राजेंद्र भांबू, सभापति अब्दुलाह अगवान, उपसभापति वीरेंद्र डारा, नगर परिषद आयुक्त और पार्षद मौजूद रहे। बैठक में सफाई व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *