इजराइल में चुनाव के बाद विपक्षी नेता गादी आइजनकोट सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। आइजनकोट ने डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान, बियाचाद के प्रमुख नफ्ताली बेनेट और विपक्षी नेता यायर लैपिड से मुलाकात की है। आइजनकोट ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू और उनकी लिकुड पार्टी चुनाव के नतीजों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें बहुमत नहीं मिला। आइजनकोट ने साफ कहा कि वे संसद यानी नेसेट की शपथ ग्रहण प्रक्रिया को रोकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इजराइल में कानून का राज है और संसद की बैठक तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। चुनावी नतीजों में अब तक उनके गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं, वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खेमे को 53 सीटें मिली हैं।
इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। अरब पार्टियों को 19 सीटें मिली हैं। ऐसे में किसी भी खेमे के पास बहुमत नहीं है और सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों का समर्थन जरूरी होगा।
इजराइल चुनाव- सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे आइजनकोट:तीन विपक्षी नेताओं से मुलाकात की; बोले- नेतन्याहू चुनाव को बदनाम कर रहे

