आज से 6 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू:तीसरे चरण में 147 ग्राम पंचायतें शामिल; 24 अक्टूबर को जांच, 26 को अंतिम सूची

आज से 6 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू:तीसरे चरण में 147 ग्राम पंचायतें शामिल; 24 अक्टूबर को जांच, 26 को अंतिम सूची

बारां जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतें शामिल। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को, 26 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन 4 नवंबर को, 5 नवंबर को मतदान के बाद परिणाम घोषित होंगे। तीसरे चरण में नाहरगढ़ (19 ग्राम पंचायतें, 55 केंद्र), किशनगंज (28, 78), केलवाड़ा (28, 71), शाहाबाद (31, 75), मांगरोल (18, 61) और अंता (23, 78) में मतदान केंद्र तय हैं। कुल 147 ग्राम पंचायतों के लिए 418 मतदान केंद्र होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *