धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने जेल रोड स्थित आसियाना कॉलोनी के पास से एक युवक को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में रविवार देर रात कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर बंदूक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मुकेश गुर्जर (23) पुत्र रामेश्वर गुर्जर निवासी सहनपुर, थाना सदर, धौलपुर के रूप में हुई है। वह बजरंग कॉलोनी, जेल रोड, धौलपुर में रहता है।
पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।

