यूपी विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के नामांकन के लिए सोमवार को फॉर्म जमा करने वाले प्रत्याशियों की लाइन लग गई। मंडलायुक्त कार्यालय में एक प्रत्याशी अपना पर्चा जमा करके निकल नहीं पा रहा था, तब तक दूसरे कई प्रत्याशी अंदर जाने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे थे।
इस दौरान कई रोचक नजारे भी देखने को मिले। कोई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ तांगा में बैठकर पहुंचा तो कोई ई-रिक्शा चलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने पहुंचा। सपा के भी दोनों प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।
अब विस्तार से पढ़िये…
शिक्षक और स्नातक MLC के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। ऐसे में मंगलवार को नामांकन करने वालों की लाइन लग गई। सबसे पहले निर्दलीय शिक्षक MLC प्रत्याशी अम्रीश पाल सिंह काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके बाद सपा शिक्षक MLC प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और स्नातक MLC प्रत्याशी शशांक यादव नामांकन पहुंचे। सपा कार्यालय से निकला काफिला
सपा प्रत्याशियों का काफिला फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय से निकला। सुबह लगभग 11 बजे दोनों प्रत्याशी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। हाल ही में सपा में शामिल हुए शिक्षक MLC प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल ने कहा-वे लंबे समय से जनसंपर्क में लगे हुए हैं। सपा के साथ जुड़ने से उन्हें काफी वरियता मिलेगी। तांगा से पहुंचे मदन मोहन
निर्दलीय शिक्षक MLC प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा तीन तांगों से नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने कहा-भाजपा सरकार ने ऐसी स्थिति खड़ी कर दी है कि कार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने 10 मांगों की एक माला बनाकर गले में पहन रखी थी। वहीं, निर्दलीय स्नातक प्रत्याशी राहुल राज ई-रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे। आजाद समाज पार्टी शिक्षक MLC प्रत्याशी दक्ष यादव ने भी नामांकन किया।

