झांसी में सिर में चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह उसकी लाश घर के आंगन में मिली है। परिजनों का कहना है कि युवक नशा का आदी था। इस वजह से पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। आशंका है कि गिरने की वजह से उसे चोटें आईं हैं। पुलिस ने शव कब्जे मे कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के बरल गांव का है। नशे का आदी था युवक मृतक का नाम सुरेंद्र (25) पुत्र छोटेलाल था। वह चिरगांव के बरल गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई हरिश्चंद्र ने बताया- सुरेंद्र खेती किसानी के साथ मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। भाई नशे का आदी था। इस वजह से लगभग 5 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। आशंका है कि नशे में गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन घर पर पहुंचे तो आंगन में सुरेंद्र बेसुध पड़ा था। परिजन आनन फानन में उसे चिरगांव सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। चिरगांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि सुरेंद्र नशे का आदी था। पिछले दिनों उसका एक्सीडेंट भी हो चुका था। गिरने की वजह से चोट आने से उसकी मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

