गुरदासपुर-गऊ रक्षा दल ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा:जम्मू-अमृतसर हाईवे पर 13 गाय-बैल बरामद, ड्राइवर जम्मू ले जा रहा था

गुरदासपुर-गऊ रक्षा दल ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा:जम्मू-अमृतसर हाईवे पर 13 गाय-बैल बरामद, ड्राइवर जम्मू ले जा रहा था

जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के बबरी बाईपास पर गऊ रक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पशुओं से भरा एक ट्रक रोका और उसमें से 13 पशु बरामद किए। इनमें 11 गाय और 2 बैल शामिल हैं। गौ सेवक पूर्व सूबेदार हरजीत सिंह और अनमोल को पहले अमृतसर और फिर बटाला से इस बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बबरी बाईपास पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी में पशु ट्रक के अंदर बहुत खराब हालत में मिले। गौ सेवकों ने बताया कि पशुओं को उपचार और देखभाल के लिए सरकारी गौशाला भेजा जाएगा। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि पशुओं को जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौ सेवकों ने पुलिस की तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और अन्य गौ सेवकों से भी पशु तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *