भास्कर न्यूज | बक्सर इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की बैठक रविवार को सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में हुई। चेयरमैन डॉ मेजर पीके पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 205 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भाग लिया। मंच का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। समारोह के दौरान भारतीय सेना में नव-चयनित अधिकारियों में डीहुपुर निवासी फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार द्विवेदी और बक्सड़ा निवासी लेफ्टिनेंट विकास कुमार यादव को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अनुपस्थित चयनित अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज पाठक और लेफ्टिनेंट विशाल पाण्डेय को बक्सर आगमन पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के साथ ही पटना के सेंटर फॉर साइट अस्पताल की टीम डॉ यशवीर, जीएम चंदन, रौशन व शत्रुघ्न द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ यशवीर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों के लिए मुफ्त वाहन सेवा की घोषणा की। उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बढ़ती ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की। कैप्टन कन्हैया पंडित और लेफ्टिनेंट आरबी ओझा ने पेंशन प्रक्रियाओं और सैन्य दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा हेतु नेत्र चिकित्सक टीम और संगठन के 21 वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अंत में, दिवंगत पूर्व सैनिक हवलदार ललन मिश्रा और हवलदार रामायण सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।राष्ट्रगान के साथ सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय ने बैठक के समापन की घोषणा की। भास्कर न्यूज | बक्सर इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की बैठक रविवार को सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में हुई। चेयरमैन डॉ मेजर पीके पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 205 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भाग लिया। मंच का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। समारोह के दौरान भारतीय सेना में नव-चयनित अधिकारियों में डीहुपुर निवासी फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार द्विवेदी और बक्सड़ा निवासी लेफ्टिनेंट विकास कुमार यादव को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अनुपस्थित चयनित अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज पाठक और लेफ्टिनेंट विशाल पाण्डेय को बक्सर आगमन पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के साथ ही पटना के सेंटर फॉर साइट अस्पताल की टीम डॉ यशवीर, जीएम चंदन, रौशन व शत्रुघ्न द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ यशवीर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों के लिए मुफ्त वाहन सेवा की घोषणा की। उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बढ़ती ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की। कैप्टन कन्हैया पंडित और लेफ्टिनेंट आरबी ओझा ने पेंशन प्रक्रियाओं और सैन्य दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा हेतु नेत्र चिकित्सक टीम और संगठन के 21 वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अंत में, दिवंगत पूर्व सैनिक हवलदार ललन मिश्रा और हवलदार रामायण सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।राष्ट्रगान के साथ सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय ने बैठक के समापन की घोषणा की।

