सीतामढ़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्षों के लिए आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। सीतामढ़ी के सिद्धि विनायक होटल में आयोजित शिविर में विभिन्न जिलों के करीब 75 प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। अंतिम दिन संगठन को मजबूत करने, मीडिया और सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर प्रशिक्षण के दौरान बदलते राजनीतिक माहौल में कांग्रेस की भूमिका को प्रभावी बनाने और प्रखंड स्तर पर संगठन की क्षमता बढ़ाने पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के आधुनिक तरीकों पर भी चर्चा हुई। दूसरे दिन प्रशिक्षण की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- अल्लावरू बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा व जनहित की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। नेतृत्व क्षमता बढ़ाना प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ संगठन संचालन की दक्षता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जानकी मंदिर और पुनौरा धाम में की पूजा शिविर के समापन के बाद कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जानकी मंदिर और पुनौरा धाम पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां जानकी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ललित आश्रम में नेताओं का जोरदार स्वागत पूजा-अर्चना के बाद दोनों नेता जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेताओं ने सबसे पहले ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। प्रशिक्षण संचालन में इनकी रही अहम भूमिका प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी प्रो. रंजीत कुमार मिश्र ने किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह शिविर संयोजक अमित कुमार टुन्ना ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीतामढ़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्षों के लिए आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। सीतामढ़ी के सिद्धि विनायक होटल में आयोजित शिविर में विभिन्न जिलों के करीब 75 प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। अंतिम दिन संगठन को मजबूत करने, मीडिया और सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर प्रशिक्षण के दौरान बदलते राजनीतिक माहौल में कांग्रेस की भूमिका को प्रभावी बनाने और प्रखंड स्तर पर संगठन की क्षमता बढ़ाने पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के आधुनिक तरीकों पर भी चर्चा हुई। दूसरे दिन प्रशिक्षण की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत- अल्लावरू बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा व जनहित की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। नेतृत्व क्षमता बढ़ाना प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ संगठन संचालन की दक्षता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जानकी मंदिर और पुनौरा धाम में की पूजा शिविर के समापन के बाद कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जानकी मंदिर और पुनौरा धाम पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां जानकी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ललित आश्रम में नेताओं का जोरदार स्वागत पूजा-अर्चना के बाद दोनों नेता जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेताओं ने सबसे पहले ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। प्रशिक्षण संचालन में इनकी रही अहम भूमिका प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी प्रो. रंजीत कुमार मिश्र ने किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह शिविर संयोजक अमित कुमार टुन्ना ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

