अलीगढ़ में शराबियों पर पुलिस का शिकंजा:SSP नीरज जादौन सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे, 224 हिरासत में; 8 वाहन सीज

अलीगढ़ में शराबियों पर पुलिस का शिकंजा:SSP नीरज जादौन सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे, 224 हिरासत में; 8 वाहन सीज

अलीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार शाम जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी नीरज कुमार जादौन खुद सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 99 स्थानों पर 1,065 संदिग्ध लोगों की जांच की। इनमें से 224 लोगों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही एक कार और 7 बाइक समेत 8 वाहन सीज किए गए। शिकायतों के बाद SSP ने खुद संभाली कमान एसएसपी को शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कई इलाकों में लोग खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। इससे महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी खुद क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी, सुरेंद्र नगर और महुआखेड़ा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने क्वार्सी बाईपास स्थित एक ढाबे समेत कई संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण किया। 99 स्थानों पर 1,065 संदिग्धों की जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों को हिरासत में लिया गया। संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार, इगलास में 21, मडराक में 62, गोंडा में 4, सासनीगेट में 20, गांधीपार्क में 18, बन्नादेवी में 17, क्वार्सी में 16 और देहलीगेट में 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। महुआखेड़ा में कार और 7 बाइक सीज महुआखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक कार और सात मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की। महिलाओं से अभद्रता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, महिलाओं से अभद्रता करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *