अलवर में 5 अत्याधुनिक ई-बसों को दिखाई हरी झंडी:सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ; 50 बसें चलेंगी, रूट तय

अलवर में 5 अत्याधुनिक ई-बसों को दिखाई हरी झंडी:सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ; 50 बसें चलेंगी, रूट तय

अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम के पास मंगलवार को 5 नई अत्याधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से बसों का शुभारंभ किया। अलवर में भाजपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा सहित भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल ये बसें बगढ़ तिराहा, स्टेशन रोड, डेहरा शाहपुरा के लिए रवाना होंगी और कुछ और मंडी मोड़ होते हुए हल्दीना की ओर यूनिवर्सिटी रोड तक संचालित होंगी। अलवर में कुल 50 बसें चलनी प्रस्तावित हैं, जिनमें से 5 बसें पहुंच चुकी हैं और बाकी 45 बसें चरणबद्ध तरीके से आएंगी। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बसों का शुरुआती किराया 3 किलोमीटर तक 15 रुपए होगा। इसके बाद दूरी के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। बसों के स्टॉपेज के आसपास अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम कार्रवाई कर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराएगा। नई बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में एसी की सुविधा, बढ़िया सीटें और यात्रियों के खड़े होने के लिए अलग स्पेस है। बस में दो गेट हैं, जिनमें एक ड्राइवर के पास आगे और दूसरा बीच में है। जैसे-जैसे बाकी बसें आएंगी, उन्हें यात्रियों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *