देवास पितावली गांव में शोएब पटेल के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 7 फीट लंबा सांप टॉयलेट सीट के अंदर जाकर छिप गया। सांप के सीट में घुसने से परिवार के लोग डर गए। परिवार ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं आया। स्थानीय सर्पमित्र को बुलाने के बाद भी सांप सीट से बाहर नहीं निकला। इसके बाद देवास के सर्पमित्र शाहिद अली को सूचना दी गई। शाहिद अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने टॉयलेट सीट के अंदर सांप की मौजूदगी की पुष्टि की। देखें रेस्क्यू की तस्वीरें… पानी डालकर किया रेस्क्यू सांप को बाहर निकालने के लिए टॉयलेट सीट में पानी छोड़ा गया। इसके बाद करीब 3 से 4 घंटे तक लगातार रेस्क्यू किया गया। कई प्रयासों के बाद सांप बाहर निकल आया। कुल करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सर्पमित्रों ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा सर्पमित्र शाहिद अली ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

