अरवल में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:NH-139 पर हादसे में मौके पर हुई मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की

अरवल में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:NH-139 पर हादसे में मौके पर हुई मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की

अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद NH-139 सब्जी मंडी के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए स्थानीय थाना और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश भी कर रही है। अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद NH-139 सब्जी मंडी के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए स्थानीय थाना और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश भी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *