अरवल के काली मंदिर से गहने चोरी करने वाले गिरफ्तार:पुलिस ने सोना कारोबारी समेत 3 चोरों को पकड़ा, 2.34 लाख के गहने बरामद

अरवल के काली मंदिर से गहने चोरी करने वाले गिरफ्तार:पुलिस ने सोना कारोबारी समेत 3 चोरों को पकड़ा, 2.34 लाख के गहने बरामद

अरवल के टाउन थाना क्षेत्र के बैदराबाद स्थित काली मंदिर में 13 सितंबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मंदिर से चोरी किए गए करीब 2 लाख 34 हजार रुपये के गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मल्ही पट्टी गांव का दीपक कुमार, आभूषण विक्रेता सोनू कुमार और राहुल खान शामिल हैं। दीपक कुमार की निशानदेही पर पुलिस आभूषण विक्रेताओं तक पहुंची और चोरी के गहने बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिन में मंदिर जाकर मां काली के दर्शन किए थे। इसके बाद रात में मंदिर के गहने चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद तीनों को जहानाबाद जेल भेज दिया गया है। अरवल के टाउन थाना क्षेत्र के बैदराबाद स्थित काली मंदिर में 13 सितंबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मंदिर से चोरी किए गए करीब 2 लाख 34 हजार रुपये के गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मल्ही पट्टी गांव का दीपक कुमार, आभूषण विक्रेता सोनू कुमार और राहुल खान शामिल हैं। दीपक कुमार की निशानदेही पर पुलिस आभूषण विक्रेताओं तक पहुंची और चोरी के गहने बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिन में मंदिर जाकर मां काली के दर्शन किए थे। इसके बाद रात में मंदिर के गहने चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद तीनों को जहानाबाद जेल भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *