भाजपा सांसद बोले- DJ पर युवा-युवतियां नशा करके नाचती हैं:कहा- डीजे-दारू एक, इसे बंद करना चाहिए; हिंदूओं को 5 बच्चे पैदा करने की बात भी बोल चुके

भाजपा सांसद बोले- DJ पर युवा-युवतियां नशा करके नाचती हैं:कहा- डीजे-दारू एक, इसे बंद करना चाहिए; हिंदूओं को 5 बच्चे पैदा करने की बात भी बोल चुके

खरगोन में भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का विवादित बयान सामने आया है। सांसद ने कहा- डीजे पर 90% युवा-युवतियां नशा करके नाचती हैं। उन्होंने कहा- वे 4-5 घंटे नाचती हैं। नशे किए हुए रहते हैं। डीजे और दारू ये दोनों चीज मिली हुई हैं। इसको बंद करना चाहिए। भाजपा सांसद पटेल ने यह बयान 3 अक्तूबर को कसरावद के डोलानी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। वे शिवडोला, नवरात्रि और गणेश विसर्जन की झांकियों में बजने वाले डीजे और युवाओं के नाचने पर बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से पूछा- अच्छा बताओ इसकी जरूरत है कि नहीं बताओ। पहले बोला था- हिंदू 5 बच्चे पैदा करें यह तीन दिन में उनका दूसरा विवादित बयान है। इससे पहले बड़वानी में नवरात्रि आयोजन को लेकर उन्होंने हिंदू समाज की बैठक में पांच-पांच बच्चे पैदा करने की बात कही थी। गौरतलब है कि कसरावद में अनंत चतुर्दशी के जुलूस में 57 वाहनों पर डीजे शामिल हुए थे। तेज आवाज के विरोध में सर्व समाज ने एसडीएम को ज्ञापन देकर डीजे पर रोक लगाने की मांग की थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *