शेखपुरा के चेवाड़ा में दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चेवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सुरक्षा और आयोजन से जुड़े कई सख्त निर्देश दिए गए। डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस में बदलाव नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। विसर्जन जुलूस के पारंपरिक मार्ग में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। समितियों को निर्धारित मार्ग और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। हर पूजा समिति को रखने होंगे 50 स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक पूजा समिति को 50 स्वयंसेवक तैनात करने होंगे। इन स्वयंसेवकों को थानाध्यक्ष की ओर से पहचान पत्र जारी किया जाएगा, ताकि भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका स्पष्ट रहे। बिना लाइसेंस पंडाल लगाने पर रोक बैठक में निर्देश दिया गया कि बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। पंडाल मुख्य सड़क से हटकर बनाए जाएंगे, जबकि पंडाल परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पूजा समिति को खुद करनी होगी। अश्लील गाने और डांस पर प्रशासन की नजर पंडालों में अश्लील गाने बजाने और डांस कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक रहेगी। किसी भी धार्मिक या विशेष कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया। शेखपुरा के चेवाड़ा में दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चेवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सुरक्षा और आयोजन से जुड़े कई सख्त निर्देश दिए गए। डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस में बदलाव नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। विसर्जन जुलूस के पारंपरिक मार्ग में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। समितियों को निर्धारित मार्ग और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। हर पूजा समिति को रखने होंगे 50 स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक पूजा समिति को 50 स्वयंसेवक तैनात करने होंगे। इन स्वयंसेवकों को थानाध्यक्ष की ओर से पहचान पत्र जारी किया जाएगा, ताकि भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका स्पष्ट रहे। बिना लाइसेंस पंडाल लगाने पर रोक बैठक में निर्देश दिया गया कि बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। पंडाल मुख्य सड़क से हटकर बनाए जाएंगे, जबकि पंडाल परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पूजा समिति को खुद करनी होगी। अश्लील गाने और डांस पर प्रशासन की नजर पंडालों में अश्लील गाने बजाने और डांस कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक रहेगी। किसी भी धार्मिक या विशेष कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया।

