अररिया में पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1 किलो 836 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक आईफोन और एक अन्य मोबाइल भी मिला है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि आरएस थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इफ्तेखार उर्फ टीपू स्मैक की बड़ी खेप बेचने की तैयारी में था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पहले आरोपी के घर से 102 ग्राम स्मैक मिली पुलिस ने पहली छापेमारी बुआरीबाद के वार्ड संख्या-7 स्थित इफ्तेखार के घर पर की। यहां से 102 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद इफ्तेखार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आजादनगर के वार्ड संख्या-20 में मिन्हाज रशीद उर्फ हर्ष के किराये के कमरे पर छापा मारा। वहां स्मैक के 16 पैकेट मिले, जिनका वजन 1 किलो 734 ग्राम था। पुलिस ने मिन्हाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मोहम्मद रिजवान फरार हो गया। पहले भी स्मैक की खरीद-बिक्री में जेल जा चुका है आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इफ्तेखार उर्फ टीपू (29) और मिन्हाज रशीद उर्फ हर्ष (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इफ्तेखार पहले भी स्मैक की खरीद-बिक्री के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। इस मामले में आरएस थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और स्मैक तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी में आरएस थाना और नगर थाना अररिया की पुलिस टीम शामिल थी। अररिया में पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1 किलो 836 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक आईफोन और एक अन्य मोबाइल भी मिला है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि आरएस थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इफ्तेखार उर्फ टीपू स्मैक की बड़ी खेप बेचने की तैयारी में था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पहले आरोपी के घर से 102 ग्राम स्मैक मिली पुलिस ने पहली छापेमारी बुआरीबाद के वार्ड संख्या-7 स्थित इफ्तेखार के घर पर की। यहां से 102 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद इफ्तेखार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आजादनगर के वार्ड संख्या-20 में मिन्हाज रशीद उर्फ हर्ष के किराये के कमरे पर छापा मारा। वहां स्मैक के 16 पैकेट मिले, जिनका वजन 1 किलो 734 ग्राम था। पुलिस ने मिन्हाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मोहम्मद रिजवान फरार हो गया। पहले भी स्मैक की खरीद-बिक्री में जेल जा चुका है आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इफ्तेखार उर्फ टीपू (29) और मिन्हाज रशीद उर्फ हर्ष (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इफ्तेखार पहले भी स्मैक की खरीद-बिक्री के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। इस मामले में आरएस थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और स्मैक तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी में आरएस थाना और नगर थाना अररिया की पुलिस टीम शामिल थी।

