अररिया में मां-बच्चे को लगी गोली, आर-पार हुई बुलेट:जमीन विवाद में फायरिंग की आशंका, शौच के लिए गई थी खुशनब खातून

अररिया में मां-बच्चे को लगी गोली, आर-पार हुई बुलेट:जमीन विवाद में फायरिंग की आशंका, शौच के लिए गई थी खुशनब खातून

अररिया के जोकीहाट प्रखंड के बारा इस्तेमरारा गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावर ने मां और उसके बच्चे पर गोली चला दी। गोली लगने से खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोकीहाट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए भी रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। बच्चे के शरीर से आर-पार हुई गोली, मां के पैर में लगी जानकारी के अनुसार, खुशनब खातून राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली खुशनब खातून के पैर में जा लगी। दोनों के घायल होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जमीन विवाद में गोली चलने की आशंका बारा इस्तेमरारा पंचायत के पूर्व मुखिया फारूक आलम ने घटना की जानकारी देते हुए जमीन विवाद में गोली चलने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि खुशनब कुछ दिन पहले ही मायके आई थी और सोमवार देर शाम बच्चे के साथ शौच के लिए जाने के दौरान घटना हुई। हालांकि, जमीन विवाद और गोली चलने के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमलावर की पहचान भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष बोले- मां और बच्चा खतरे से बाहर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सोमवार रात करीब 9 बजे बताया कि गोली लगने से घायल मां और बच्चा दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अररिया के जोकीहाट प्रखंड के बारा इस्तेमरारा गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावर ने मां और उसके बच्चे पर गोली चला दी। गोली लगने से खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोकीहाट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए भी रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। बच्चे के शरीर से आर-पार हुई गोली, मां के पैर में लगी जानकारी के अनुसार, खुशनब खातून राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली खुशनब खातून के पैर में जा लगी। दोनों के घायल होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जमीन विवाद में गोली चलने की आशंका बारा इस्तेमरारा पंचायत के पूर्व मुखिया फारूक आलम ने घटना की जानकारी देते हुए जमीन विवाद में गोली चलने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि खुशनब कुछ दिन पहले ही मायके आई थी और सोमवार देर शाम बच्चे के साथ शौच के लिए जाने के दौरान घटना हुई। हालांकि, जमीन विवाद और गोली चलने के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमलावर की पहचान भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष बोले- मां और बच्चा खतरे से बाहर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सोमवार रात करीब 9 बजे बताया कि गोली लगने से घायल मां और बच्चा दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *