अररिया में पुलिस-STF की छापेमारी:4 देसी कट्टा-3 कारतूस और 300 ग्राम बारूद बरामद; बम बनाने के सामान के साथ एक गिरफ्तार, कई फरार

अररिया में पुलिस-STF की छापेमारी:4 देसी कट्टा-3 कारतूस और 300 ग्राम बारूद बरामद; बम बनाने के सामान के साथ एक गिरफ्तार, कई फरार

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या-4 में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हथियार और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खाली खोखा और करीब 300 ग्राम बारूद बरामद किया। इसके अलावा बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली शीशे की टुकड़ियां, रेती, सुतरी, पिलास और लोहे का पाइप समेत अन्य सामान भी मिला है। बम बनाने की सूचना पर हुई छापेमारी अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिपुर वार्ड संख्या-4 में मुर्शीद और खुर्शीद नाम के दो भाई कथित रूप से बम बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अररिया जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से ठिकाने पर छापेमारी की। भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पीछे के रास्ते से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम खुर्शीद बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य लोग पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपराधिक इतिहास और हथियारों के स्रोत की जांच गिरफ्तार खुर्शीद के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस बरामद हथियार, बारूद और बम बनाने की सामग्री के स्रोत के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या-4 में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हथियार और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खाली खोखा और करीब 300 ग्राम बारूद बरामद किया। इसके अलावा बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली शीशे की टुकड़ियां, रेती, सुतरी, पिलास और लोहे का पाइप समेत अन्य सामान भी मिला है। बम बनाने की सूचना पर हुई छापेमारी अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिपुर वार्ड संख्या-4 में मुर्शीद और खुर्शीद नाम के दो भाई कथित रूप से बम बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अररिया जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से ठिकाने पर छापेमारी की। भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पीछे के रास्ते से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम खुर्शीद बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य लोग पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपराधिक इतिहास और हथियारों के स्रोत की जांच गिरफ्तार खुर्शीद के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस बरामद हथियार, बारूद और बम बनाने की सामग्री के स्रोत के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *