अमृतसर में प्रेमसंबंध में मध्यस्थता के शक में हत्या:घर से सोते युवक को उठा ले गए, बुरी तरह पीटने के बाद इलाज से भी रोका, गांव में तनाव

अमृतसर में प्रेमसंबंध में मध्यस्थता के शक में हत्या:घर से सोते युवक को उठा ले गए, बुरी तरह पीटने के बाद इलाज से भी रोका, गांव में तनाव

अमृतसर में सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में प्रेम संबंध में मध्यस्थता के शक में पिटाई के चलते हुए युवक की मौत की कहानी दिल दहला देने वाली है। परिजनों के मुताबिक आरोप 19 साल के बेटे को घर से उठाकर छत पर ले गए। उसे बुरी तरह से पीटकर मरणासन्न कर दिया। जनकारी पर जब पहुंचे और उसको अस्पताल ले जाने लगा तो उन्होंने अस्पताल ले जाने से भी रोक दिया। इलाज में देरी और गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हो गई। रविवार (19 सितंबर) रात हुई इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। आरोपियों का शक था कि मृतक हरप्रीत उनके परिवार की बेटी का किसी लड़के से प्रेम संबंध कराने मे बिचौलिया बना हुआ है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। घर से उठा ले गये युवक को जमकर की मारपीट हरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रविवार को रात में घर में सो रहा था। तभी पड़ोसी परिवार के लोग उसे जबरदस्ती छत पर ले गए और बुरी तरह पीटा। चीख पुकार के बाद भी आरोपी नहीं पसीजे और पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने लगे तो चारपाई डालकर रास्ता रोका कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि जब चीख पुकार सुनकर परिवार हरप्रीत को छुड़ाकर घर लाया तो वह गंभीर रूप से घायल था। वह लोग बेटे को अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने उनके घर के बाहर चारपाइयां डालकर रास्ता रोक दिया। जब परिवार घायल हरप्रीत को अस्पताल ले जाने की कोशिश करता, तो आरोपी दातर लेकर उनके घर पहुंच जाते और उन्हें बाहर नहीं निकलने देते थे। समय पर इलाज न मिलने के कारण हरप्रीत की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत परिवार ने बताया कि इस वारदात में मंगता सिंह के बेटे सुखा, गोपा, पप्पू, रीमा और कम्मा के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि सैदपुर खुर्द निवासी कश्मीर सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। रंजिश की वजह- प्रेम संबंधों में मध्यस्थता के शक में पिटाई मृतक हरप्रीत सिंह के पिता कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले एक लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। इसी मामले को लेकर उनके बेटे हरप्रीत सिंह पर शक किया गया कि वह दोनों के बीच मध्यस्थता कर रहा है। इसी शक के आधार पर लड़की के परिवार के कुछ लोगों ने हरप्रीत को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस बोली- अरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही पुलिस के अनुसार, पड़ोसी मंगता सिंह और उसके परिवार को शक था कि हरप्रीत सिंह बीच-बचाव का काम करता है, जिसके चलते यह वारदात की गई है। इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *