अमरोहा के हसनपुर में 25 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गन्ने के खेत में ले जाकर मोटरसाइकिल डाल दी और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनका मकसद शव की पहचान और हत्या के सबूत मिटाना था। 13 सितंबर की सुबह जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एडिशनल एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखवीर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम की मदद से जांच की। वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सुखवीर की निशानदेही पर मृतक मुकेश की खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने सुखवीर को 25 हजार रुपए उधार दिए थे। मुकेश लगातार अपनी रकम वापस मांग रहा था। वह सुखवीर पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।एडिशनल एसपी के मुताबिक, रकम वापस मांगने से नाराज सुखवीर ने अपने साथी ओमकार के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, ताकि घटना का पता न चल सके। गन्ने के खेत में शव पर पेट्रोल डालकर लगाई आग आरोपियों ने मुकेश के शव को गन्ने के खेत में पहुंचाया। वहां शव के ऊपर मोटरसाइकिल डालकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मकसद शव को जलाकर पहचान और हत्या से जुड़े सबूत मिटाना था। 13 सितंबर की सुबह खेत में जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया। वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने सुखवीर और ओमकार को गिरफ्तार किया। सुखवीर की निशानदेही पर मुकेश की खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई। जांच में धर्मेंद्र और प्रदीप उर्फ नन्हे के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

