भोपाल के घाटों पर क्रेन से विसर्जित होगी गणेश मूर्तियां:24 घंटे तैनात रहेंगे गोताखोर; छोटी मूर्तियों के लिए कुंड में व्यवस्था

भोपाल के घाटों पर क्रेन से विसर्जित होगी गणेश मूर्तियां:24 घंटे तैनात रहेंगे गोताखोर; छोटी मूर्तियों के लिए कुंड में व्यवस्था

भोपाल नगर निगम ने गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी है। डोल ग्यारस से ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो जाएगा। इसके चलते बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन की मदद से मूर्तियां विसर्जित की जाएगी। वहीं, छोटी मूर्तियों के लिए कुंड में व्यवस्था की गई है। घाटों पर 24 घंटे गोताखोर तैनात रहेंगे। महापौर मालती राय ने बुधवार को डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश की मूर्तियों के ससम्मान एवं सुविधाजनक विसर्जन के लिए प्रेमपुरा, कमलापति और खटलापुरा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही चल समारोह मार्गों, विसर्जन स्थलों/घाटों की आवश्यकतानुसार मरम्मत, रंगाई-पुताई करने, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, घाटों पर गोताखोर तैनात करने, फायर ब्रिगेड, क्रेन, पोकलेन आदि मशीनों की समुचित व्यवस्था करने को कहा। अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, बृजुला सचान, मुख्य अभियंता संतोष गुप्ता सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। चित्रकारी करने को कहा
महापौर राय ने कमलापति घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और पूर्वानुसार बेहतर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घाट के आसपास दीवारों पर सुंदर चित्रकारी कराने के भी निर्देश दिए। खटलापुरा घाट के विसर्जन कुंड की सफाई एवं रंगाई-पुताई कराने, घाट की सीढ़ियों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। घाट पर लगाए जा रहे पेविंग ब्लाक कार्य का अवलोकन किया। पूर्व से लगे पेविंग ब्लाकों को व्यवस्थित करने, चबूतरों के उखड़ रहे पत्थरों को व्यवस्थित करने और सभी घाटों पर गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। घाटों को साफ, स्वच्छ, पालीथीन मुक्त एवं कचरा मुक्त बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यालय पर बैठक की
इधर, बुधवार को ही महापौर ने निगम मुख्यालय पर श्री गणेश विसर्जन एवं चल समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्था करने को निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *