अभिषेक शर्मा के पास अब हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को पछाड़ने का मौका, वेस्टइंडीज T20Is में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

अभिषेक शर्मा के पास अब हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को पछाड़ने का मौका, वेस्टइंडीज T20Is में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

Abhishek Sharma T20I Record: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारत कैरेबियाई टीम के खिलाफ 6 अक्‍टूबर से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर विस्‍फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। वहीं, अभिषेक की निगाहें केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के टी20 इंटरनेशनल रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। अगर अभिषेक इस पांच मैचों की सीरीज में 363 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह हार्दिक और केएल दोनों को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभिषेक शर्मा का टॉप-6 में सबसे बेहतरीन स्‍ट्राइक रेट

बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4231 रन बनाए। वहीं, दूसरे स्‍थान पर 4188 रन के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर है, तो 3272 रन के साथ सूर्यकुमार यादव तीसरे पायदान पर हैं। जबकि हार्दिक पंड्या 2288 और केएल राहुल 2265 रन के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह 62 मैचों की 61 पारियों में 32.64 के औसत से 1926 रन के साथ छठे स्‍थान पर हैं। खास बात ये है कि उन्‍होंने ये रन 195.13 के स्‍ट्राइक रेट से बनाए हैं, जो उपरोक्‍त सभी से काफी ज्‍यादा है।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 6s
1 रोहित शर्मा 159 151 4231 32.05 140.89 5 32 205
2 विराट कोहली 125 117 4188 48.69 137.04 1 38 124
3 सूर्यकुमार यादव 113 107 3272 36.35 162.94 4 25 179
4 हार्दिक पंड्या 138 109 2288 28.24 145.91 0 9 126
5 केएल राहुल 72 68 2265 37.75 139.12 2 22 99
6 अभिषेक शर्मा 62 61 1926 32.64 195.13 3 13 134
7 ईशान किशन 61 61 1801 31.05 146.06 1 13 85
8 शिखर धवन 68 66 1759 27.92 126.36 0 11 50
9 तिलक वर्मा 65 62 1719 44.07 145.06 2 10 87
10 एमएस धोनी 98 85 1617 37.60 126.13 0 2 52
11 सुरेश रैना 78 66 1605 29.18 134.87 1 5 58
12 संजू सैमसन 72 64 1567 26.55 156.23 3 8 94
13 श्रेयस अय्यर 67 63 1513 30.87 136.30 0 10 54

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैच तारीख दिन समय वेन्यू
1st T20I 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार शाम 7:00 बजे लखनऊ
2nd T20I 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शाम 7:00 बजे रांची
3rd T20I 11 अक्टूबर 2026 रविवार शाम 7:00 बजे इंदौर
4th T20I 14 अक्टूबर 2026 बुधवार शाम 7:00 बजे हैदराबाद
5th T20I 17 अक्टूबर 2026 शनिवार शाम 7:00 बजे बेंगलुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *