अबोहर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- भाभी ने घर तबाह कर दिया, भाई की नौकरी छुड़वाने की धमकी दी

अबोहर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- भाभी ने घर तबाह कर दिया, भाई की नौकरी छुड़वाने की धमकी दी

अबोहर में घरेलू कलह के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी भाभी पर घर तबाह करने का आरोप लगाया है। फिलहाला थाना नंबर-2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस युवती का पोस्टमार्टम करवाएगी और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। मामला अबोहर की नई आबादी गली नंबर-14 का है। मृतका की पहचान आरती (24) के रूप में हुई है। आरती के पिता डॉ. मदन लाल चौधरी, भाई सनप्रीत उर्फ सोनू और मां रानी चौधरी दवाई लेने श्रीगंगानगर गए थे। सोमवार शाम 6 बजे लौटने पर घर का मुख्य गेट बंद मिला। सोनू छत के रास्ते अंदर गया और गेट खोला। अंदर आरती पंखे से लटकी मिली। सुसाइड नोट में लिखा भाभी ने घर तबाह कर दिया
पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आरती ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने उसका घर तबाह कर दिया। भाभी भाई की सरकारी नौकरी छुड़वाने की धमकियां देती थी। इस कारण पिता डॉ. चौधरी भी बीमार हो गए। 3 महीने से मायके में रह रही भाभी
डा. मदन लाल चौधरी के बेटे सनप्रीत उर्फ सोनू पंजाब ग्रामीण बैंक में नौकरी करता है। उसकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलेश रहने लगा। सोनू की गर्भवती पत्नी 3 महीने से अपने मायके में रह रही है। बड़ी बहन को देना चाहती थी पहला बच्चा
सूत्रों के मुताबिक, सोनू की पत्नी अपना पहला बच्चा गांव बनवाला निवासी अपनी बड़ी बहन को देना चाहती थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। सोनू का पूरा परिवार इस बात से सहमत नहीं था। इसी के चलते वह घर में झगड़ा करते हुए सोनू को उसकी नौकरी छुड़वाने की धमकियां देती थी। भाई ने न्याय की गुहार लगाई
परिवारिक कलह के कारण डा. चौधरी का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगा। डा. मदन लाल चौधरी के छोटे बेटे मोनू की भी कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इन्होंने आरती को अपने रिश्तेदार से गोद लिया था। मृतका के भाई सोनू ने पुलिस प्रशासन से सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *