खेत में खुलेआम जुआ खेलते दिखे लोग:लाखों रुपये दांव पर लगाने का दावा, कौशांबी पुलिस को टैग कर लोगों ने कार्रवाई मांगी

खेत में खुलेआम जुआ खेलते दिखे लोग:लाखों रुपये दांव पर लगाने का दावा, कौशांबी पुलिस को टैग कर लोगों ने कार्रवाई मांगी

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में खुलेआम जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दर्जनों लोग खेत के पास जुआ खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मौके पर लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं, जबकि कई अन्य लोग आसपास मौजूद हैं। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कुछ लोगों ने कौशांबी पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो टैग कर शिकायत की। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अब वीडियो की सच्चाई और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *