अबोहर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:सुबह घर में अकेला था, पड़ोसी ने देखा, परिजनों को दी सूचना

अबोहर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:सुबह घर में अकेला था, पड़ोसी ने देखा, परिजनों को दी सूचना

अबोहर के गांव राजपुरा में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक का शव गुरुवार को उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को थाना बहाववाला पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

मृतक की पहचान गांव राजपुरा निवासी करीब 19 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। विशाल 3 भाइयों में सबसे छोटा था और दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे, जबकि विशाल घर में अकेला मौजूद था। सुबह करीब 10 बजे घटना का चला पता परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी व्यक्ति ने विशाल को घर के भीतर फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और विशाल को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान किए दर्ज शुक्रवार को थाना बहाववाला पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल युवक की मौत के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मौत की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *