अबोहर में दर्दनाक हादसा::अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद नहर में गिरे पिता-पुत्र, तेज बहाव में बहने से पिता की मौत, बेटे को बचाया

अबोहर में दर्दनाक हादसा::अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद नहर में गिरे पिता-पुत्र, तेज बहाव में बहने से पिता की मौत, बेटे को बचाया

अबोहर के निकटवर्ती क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक सवार पिता-पुत्र नहर में जा गिरे। इस हादसे में बेटे को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तेज बहाव में बहे पिता का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बहावलवासी के रहने वाले 55 वर्षीय डिप्टी सिंह गुरुवार शाम अपने बेटे कुलविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। जब वे गांव शेरेवाला के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों पिता-पुत्र पास ही बह रही नहर में जा गिरे। लोगों ने बेटे को बचाया, पिता पानी में बहे हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुलविंदर सिंह को तो सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। हालांकि, नहर का बहाव तेज होने के कारण डिप्टी सिंह पानी में बह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से रातभर उनकी तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। शेरगढ़ के पास मिला शव शुक्रवार सुबह गांव शेरगढ़ के निकट नहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सेवादार बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर तुरंत एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई जारी पटी सदीक चौकी पुलिस की मौजूदगी में सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त डिप्टी सिंह के रूप में की। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अबोहर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार और गांव बहावलवासी में शोक की लहर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *