शाहजहांपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:एसपी कार्यालय में मौन रखकर शहीदों, पीड़ितों को श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:एसपी कार्यालय में मौन रखकर शहीदों, पीड़ितों को श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान, एसपी सौरभ दीक्षित ने भारत विभाजन के पीड़ितों और शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी के साथ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी मौन धारण कर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों और विस्थापित परिवारों के प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन 1947 में भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष की याद दिलाता है। इसका उद्देश्य पीड़ितों के बलिदान को याद करते हुए समाज में भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और मानवता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से मतभेदों से ऊपर उठकर शांति, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *