अपराधी परिवार, पति-पत्नी, मां, भाई-बहन पर 100 से ज्यादा केस:ड्रग्स स्मगलिंग से लेकर फायरिंग जैसे क्राइम, साली और साढ़ू पर भी 18 केस

अपराधी परिवार, पति-पत्नी, मां, भाई-बहन पर 100 से ज्यादा केस:ड्रग्स स्मगलिंग से लेकर फायरिंग जैसे क्राइम, साली और साढ़ू पर भी 18 केस

राजस्थान में एक ऐसा परिवार है, जिस पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पति-पत्नी, मां, भाई-बहन तक के नाम पुलिस की फाइल में हैं। कोई NDPS के केस में आरोपी है तो कोई हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। नशा तस्करी से लेकर फायरिंग और हथियारों तक इस परिवार की क्राइम हिस्ट्री फैली हुई है। 17 अगस्त को हनुमानगढ़ के लखूवाली में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे परिवार की क्राइम हिस्ट्री सामने आ गई। पुलिस फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। CCTV से रूट खंगाला गया। टोल नाकों की फुटेज देखी। खेतों और संभावित ठिकानों पर तलाश हुई और आखिरकार हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर इरफान खान उर्फ फान तक पुलिस पहुंची। उसकी क्राइम फाइल खुली तो उसी के साथ पूरे परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने लगा। एक आरोपी की तलाश से खुली परिवार की कहानी 17 अगस्त की हुई फायरिंग की घटना में पुलिस की जांच में इरफान खान उर्फ फान का नाम सामने आया। हनुमानगढ़ टाउन थाने की हिस्ट्रीशीटर सूची में दर्ज इरफान के खिलाफ पहले से ही 42 मामले दर्ज थे। उसकी तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगाई गईं। 30-31 अगस्त की रात आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद युवक के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो लखूवाली के कई और आरोपी पकड़े गए और 6 हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। क्रिमिनल फैमिली इरफान खान उर्फ फान की उम्र 32 साल है। हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस की लिस्ट में हार्डकोर अपराधी के तौर पर दर्ज है। नशा तस्करी, हत्या का प्रयास, मारपीट और हथियारों से जुड़े मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। 2024 में पुलिस ने उसे एक साथी के साथ पकड़कर 20 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इरफान के भाई अरबाज के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 17 अगस्त की फायरिंग की घटना में भी अरबाज का नाम भी सामने आया। लखूवाली में एक वाहन को रोककर उस पर हमला और फायरिंग किए जाने की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ था। मां, पत्नी और बहन के खिलाफ भी केस इरफान के एक और भाई सलमान के खिलाफ भी NDPS एक्ट का मामला दर्ज है। इरफान की मां जेबा बीबी के खिलाफ भी NDPS का केस है। वहीं इरफान की पत्नी सदामा बीबी उर्फ गागो के खिलाफ भी चार प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन मामले NDPS एक्ट के हैं, जबकि एक मामला मारपीट से जुड़ा है। बहन रुखसाना उर्फ निक्की के खिलाफ भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पूरे परिवार पर करीब 100 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। ससुराल का क्राइम कनेक्शन इरफान की क्राइम फाइल यहीं खत्म नहीं होती। उसकी साली शहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। इनमें तीन मामले NDPS एक्ट के और एक चोरी का है। वहीं इरफान का साढ़ू सद्दाम हुसैन उर्फ नाली वाला भी पुलिस रिकॉर्ड में 14 मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट के साथ आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्रॉपर्टी फ्रीज की पुलिस ने पहले इरफान का मकान सीज किया। चक 11 आरपी में 3429 वर्गफुट में बने मकान की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई। अगले दिन उसकी मां जेबा बीबी की करीब 8160 वर्गफुट की रिहायशी संपत्ति, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई, फ्रीज की गई। जांच में ये संपत्ति भी नशा तस्करी के पैसे से बनाए जाने की बात सामने आई। …. ये खबर भी पढ़िए… बाइक पर ड्रग्स बेचकर बनाई एक करोड़ की कोठी:तस्कर सलमान खान की ‘काली कमाई’ तक पहुंची पुलिस, वॉट्सएप पर चलाता था नेटवर्क कुख्यात चिट्टा (हेरोइन) तस्कर सलमान खान उर्फ लखा (25) की एक करोड़ की कोठी को पुलिस ने सील कर दिया है। सालभर पहले हनुमानगढ़ पुलिस ने सलमान को पकड़ा था। पूरी खबर पढ़िए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *