मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उनके प्रचार अभियान को लेकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान के बाद अनंत सिंह भड़क गए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने विजय सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ है? क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ अनंत सिंह ने कहा, ‘पार्टी ने विजय कुमार सिन्हा को काफी आगे बढ़ाया, लेकिन जनता आज तक उनसे परेशान है। जनता उन्हें जूते की माला पहना रही है।’ अनंत सिंह ने विजय सिन्हा को चोर भी कहा। दरअसल, अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने को लेकर विजय कुमार सिन्हा से सवाल किया गया था। इस पर विजय सिन्हा ने कहा था, ‘उन्हें ऐसा करने दीजिए, यह पढ़े-लिखे वोटरों का चुनाव है।’ इसी बयान पर अनंत सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ अनपढ़ है क्या?- अनंत सिंह अनंत सिंह ने विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जनता आज तक उनसे काम के लिए परेशान है। कभी उन्हें मंत्री बनाया जाता है, कभी उपमुख्यमंत्री बनाया गया।’ विजय सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने कहा, ‘जितना भीड़ इकट्ठा हो रहा है मेरी यात्रा में, सब अनपढ़ है क्या? खाली एगो विजय सिन्हा पढ़ा-लिखा है।’ उन्होंने विजय सिन्हा पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘चोर’ तक कह दिया। अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी अकेनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘नीरज कुमार जैसे लोगों ने ही पार्टी की यह स्थिति कर दी है।’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और नीतीश कुमार को मोकामा से तीन लाख वोट दिलवाते थे। न मरने का गम है, न जीने की खुशी – अनंत सिंह अनंत सिंह से जब पूछा गया कि उनके इस रुख पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘न मरने का गम है, न जीने की खुशी है। अनंत सिंह आज तक किसी धमकी से न डरा है, न डरने वाला है।’ नीरज कुमार ने भी किया था पलटवार बिहार विधान परिषद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा था। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। बुधवार को अनंत सिंह ने नालंदा में रोड शो के दौरान कहा था, ‘मुझे पुदीना सिंह कहता है। काउंटिंग के दिन सब साफ कर देंगे।’ इसके बाद गुरुवार को नीरज कुमार ने पटना के बाढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं आपके बीच न्याय मांगने आया हूं। क्या मैं अपराधी हूं, गुंडा हूं? बार-बार मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है।’ तीन बार विधान पार्षद रह चुके नीरज कुमार ने कहा था कि वह डरने वाले नहीं, बल्कि अड़ने वाले हैं। क्या मैंने आपका सिर झुकाया? – नीरज कुमार नीरज कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान बिना नाम लिए अनंत सिंह को कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला करने वालों को वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। खुद को पीड़ित बताते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं जनता के बीच न्याय मांगने आया हूं। मैं हमेशा पार्टी और नीतीश कुमार के प्रति ईमानदार रहा हूं।’ ‘मैं कोई अपराधी-गुंडा नहीं’ उन्होंने लोगों से सवाल किया था कि क्या उन्होंने कभी उनका सिर झुकाया था। नीरज कुमार ने कहा था कि लोग उन्हें 30-40 साल से जानते हैं और उन्हें बताना चाहिए कि क्या वह अपराधी या गुंडे हैं। उन्होंने कहा था, ‘आप लोग मुझे 30-40 साल से जानते हैं। तो बताइए, क्या मैं कोई अपराधी हूं? हाथ उठाकर बोलिए। क्या हम बोल्डर हैं? हम बदमाश हैं? हम किसी के खिलाफ कोई अपशब्द बोलते हैं?’ नीरज कुमार ने कहा था कि कोई उन्हें कितनी भी गाली दे, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। सबको उसका कर्म फंसाता है- नीरज कुमार नीरज कुमार ने बिना नाम लिए अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘कभी कहा जाता है कि ललन सिंह ने फंसाया, कभी लेसी सिंह ने फंसाया। कोई किसी को नहीं फंसाता, उसके कर्म फंसाते हैं। मुझे कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। जब मुझ पर आरोप लगा, तो मैंने पुलिस को प्रमाण दिया।’ जदयू कार्यालय में हुई थी NDA नेताओं की बैठक जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में नीरज कुमार ने कहा था कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को बुलाने में एक रुपया भी खर्च नहीं किया था। उनके मुताबिक, उनके साथ धनबल या बाहुबल नहीं, बल्कि कार्यकर्ता थे। उन्होंने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा था कि वह अपने राजनीतिक जीवन में पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे थे। नीरज कुमार ने कहा था कि यह उनका सौभाग्य था कि निशांत कुमार ने सबसे पहले उनकी चुनावी सभा को संबोधित किया था। बैठक में मंत्री लेसी सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को किस तरह संवारा था, यह सभी जानते थे। उन्होंने NDA प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की थी। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा था। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा खोल चुके थे। वह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को सौंपी गई थी। ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी। नीतीश कुमार के लिए गोली खाई, 9 लोगों की कुर्बानी दी अनंत सिंह पहले भी कह चुके थे कि वह नीतीश कुमार को मानते थे और उनके प्रशंसक थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया था और वह उनके दीवाने थे। अनंत सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की कुर्बानी दी थी और खुद गोली भी खाई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में अगर कोई नीति थी, तो न्याय सबके साथ बराबर होना चाहिए था। अनंत सिंह के मुताबिक, जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब नीरज कुमार ने उनके खिलाफ प्रचार किया था, लेकिन उस समय पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आज यहां-यहां जाएंगे अनंत सिंह अनंत सिंह आज सुबह 9 बजे पटना स्थित अपने आवास से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। सुबह 9:30 बजे बैरिया, 9:50 बजे संपतचक, 10:05 बजे गौरीचक, 10:20 बजे बेलदारिचक, 10:35 बजे पचेरी मोड़ (देवधा), 10:50 बजे डुमरा, 11:05 बजे जलालपुर, 11:20 बजे धनरुआ, 11:35 बजे साइन मोरियामा 11:50 बजे चनकी पेट्रोल पंप और दोपहर 12:10 बजे सगुनी पहुंचेंगे। इसके बाद 12:25 बजे रेवां, 12:40 बजे नदौल, 12:55 बजे बर्री, दोपहर 1:10 बजे तिनेरी, 1:30 बजे मसौढ़ी, 1:50 बजे सरवां, 2:10 बजे हरबसपुर, 2:30 बजे नदाना नीमा, 2:50 बजे पोठही और 3:15 बजे पुनपुन पहुंचेंगे। शाम 4 बजे एलिवेटेड रोड से पटना वापस लौटेंगे। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उनके प्रचार अभियान को लेकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान के बाद अनंत सिंह भड़क गए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने विजय सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ है? क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ अनंत सिंह ने कहा, ‘पार्टी ने विजय कुमार सिन्हा को काफी आगे बढ़ाया, लेकिन जनता आज तक उनसे परेशान है। जनता उन्हें जूते की माला पहना रही है।’ अनंत सिंह ने विजय सिन्हा को चोर भी कहा। दरअसल, अनंत सिंह के अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने को लेकर विजय कुमार सिन्हा से सवाल किया गया था। इस पर विजय सिन्हा ने कहा था, ‘उन्हें ऐसा करने दीजिए, यह पढ़े-लिखे वोटरों का चुनाव है।’ इसी बयान पर अनंत सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ अनपढ़ है क्या?- अनंत सिंह अनंत सिंह ने विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जनता आज तक उनसे काम के लिए परेशान है। कभी उन्हें मंत्री बनाया जाता है, कभी उपमुख्यमंत्री बनाया गया।’ विजय सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने कहा, ‘जितना भीड़ इकट्ठा हो रहा है मेरी यात्रा में, सब अनपढ़ है क्या? खाली एगो विजय सिन्हा पढ़ा-लिखा है।’ उन्होंने विजय सिन्हा पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘चोर’ तक कह दिया। अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार जैसे लोगों ने पार्टी की यह स्थिति कर दी अकेनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘नीरज कुमार जैसे लोगों ने ही पार्टी की यह स्थिति कर दी है।’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और नीतीश कुमार को मोकामा से तीन लाख वोट दिलवाते थे। न मरने का गम है, न जीने की खुशी – अनंत सिंह अनंत सिंह से जब पूछा गया कि उनके इस रुख पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘न मरने का गम है, न जीने की खुशी है। अनंत सिंह आज तक किसी धमकी से न डरा है, न डरने वाला है।’ नीरज कुमार ने भी किया था पलटवार बिहार विधान परिषद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा था। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। बुधवार को अनंत सिंह ने नालंदा में रोड शो के दौरान कहा था, ‘मुझे पुदीना सिंह कहता है। काउंटिंग के दिन सब साफ कर देंगे।’ इसके बाद गुरुवार को नीरज कुमार ने पटना के बाढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं आपके बीच न्याय मांगने आया हूं। क्या मैं अपराधी हूं, गुंडा हूं? बार-बार मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है।’ तीन बार विधान पार्षद रह चुके नीरज कुमार ने कहा था कि वह डरने वाले नहीं, बल्कि अड़ने वाले हैं। क्या मैंने आपका सिर झुकाया? – नीरज कुमार नीरज कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान बिना नाम लिए अनंत सिंह को कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला करने वालों को वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। खुद को पीड़ित बताते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं जनता के बीच न्याय मांगने आया हूं। मैं हमेशा पार्टी और नीतीश कुमार के प्रति ईमानदार रहा हूं।’ ‘मैं कोई अपराधी-गुंडा नहीं’ उन्होंने लोगों से सवाल किया था कि क्या उन्होंने कभी उनका सिर झुकाया था। नीरज कुमार ने कहा था कि लोग उन्हें 30-40 साल से जानते हैं और उन्हें बताना चाहिए कि क्या वह अपराधी या गुंडे हैं। उन्होंने कहा था, ‘आप लोग मुझे 30-40 साल से जानते हैं। तो बताइए, क्या मैं कोई अपराधी हूं? हाथ उठाकर बोलिए। क्या हम बोल्डर हैं? हम बदमाश हैं? हम किसी के खिलाफ कोई अपशब्द बोलते हैं?’ नीरज कुमार ने कहा था कि कोई उन्हें कितनी भी गाली दे, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन नीतीश कुमार पर राजनीतिक या अनैतिक हमला वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। सबको उसका कर्म फंसाता है- नीरज कुमार नीरज कुमार ने बिना नाम लिए अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘कभी कहा जाता है कि ललन सिंह ने फंसाया, कभी लेसी सिंह ने फंसाया। कोई किसी को नहीं फंसाता, उसके कर्म फंसाते हैं। मुझे कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिला। जब मुझ पर आरोप लगा, तो मैंने पुलिस को प्रमाण दिया।’ जदयू कार्यालय में हुई थी NDA नेताओं की बैठक जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में नीरज कुमार ने कहा था कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को बुलाने में एक रुपया भी खर्च नहीं किया था। उनके मुताबिक, उनके साथ धनबल या बाहुबल नहीं, बल्कि कार्यकर्ता थे। उन्होंने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा था कि वह अपने राजनीतिक जीवन में पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे थे। नीरज कुमार ने कहा था कि यह उनका सौभाग्य था कि निशांत कुमार ने सबसे पहले उनकी चुनावी सभा को संबोधित किया था। बैठक में मंत्री लेसी सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को किस तरह संवारा था, यह सभी जानते थे। उन्होंने NDA प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की थी। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा था। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा खोल चुके थे। वह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को सौंपी गई थी। ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी। नीतीश कुमार के लिए गोली खाई, 9 लोगों की कुर्बानी दी अनंत सिंह पहले भी कह चुके थे कि वह नीतीश कुमार को मानते थे और उनके प्रशंसक थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया था और वह उनके दीवाने थे। अनंत सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की कुर्बानी दी थी और खुद गोली भी खाई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में अगर कोई नीति थी, तो न्याय सबके साथ बराबर होना चाहिए था। अनंत सिंह के मुताबिक, जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब नीरज कुमार ने उनके खिलाफ प्रचार किया था, लेकिन उस समय पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आज यहां-यहां जाएंगे अनंत सिंह अनंत सिंह आज सुबह 9 बजे पटना स्थित अपने आवास से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। सुबह 9:30 बजे बैरिया, 9:50 बजे संपतचक, 10:05 बजे गौरीचक, 10:20 बजे बेलदारिचक, 10:35 बजे पचेरी मोड़ (देवधा), 10:50 बजे डुमरा, 11:05 बजे जलालपुर, 11:20 बजे धनरुआ, 11:35 बजे साइन मोरियामा 11:50 बजे चनकी पेट्रोल पंप और दोपहर 12:10 बजे सगुनी पहुंचेंगे। इसके बाद 12:25 बजे रेवां, 12:40 बजे नदौल, 12:55 बजे बर्री, दोपहर 1:10 बजे तिनेरी, 1:30 बजे मसौढ़ी, 1:50 बजे सरवां, 2:10 बजे हरबसपुर, 2:30 बजे नदाना नीमा, 2:50 बजे पोठही और 3:15 बजे पुनपुन पहुंचेंगे। शाम 4 बजे एलिवेटेड रोड से पटना वापस लौटेंगे।

