अधीक्षण अभियंता के घर विजिलेंस की रेड:कटिहार में 11 घंटे तक हुई कार्रवाई, 1.75 करोड़ के प्लॉट के कागज और 2.5 लाख कैश मिला

अधीक्षण अभियंता के घर विजिलेंस की रेड:कटिहार में 11 घंटे तक हुई कार्रवाई, 1.75 करोड़ के प्लॉट के कागज और 2.5 लाख कैश मिला

छपरा के ग्रामीण कार्य विभाग अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह के घर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की। पटना से आई 9 अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को कटिहार के लोहियानगर स्थित उनके तीन मंजिला पैतृक घर पर 11 घंटे तलाशी ली। रेड गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से रात 11 बजे तक चली। तलाशी में 2.5 लाख रुपए नगद, सिलीगुड़ी में 1.75 करोड़ रुपए की जमीन के कागजात और सोने-चांदी के जेवर, हीरे की अंगूठी सहित, मिले। कमरों और अलमारियों से भारी मात्रा में अचल संपत्तियों के डीड बरामद हुए है। सिलीगुड़ी और बेनामी संपत्ति पर फोकस विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, जांच का फोकस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और सीमावर्ती इलाकों में खरीदी गई महंगी जमीनों के दस्तावेजों पर है। शक है कि काली कमाई को खपाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर नगद निवेश किया गया था। टीम पता लगा रही है कि ये जमीनें अभियंता के नाम पर हैं या बेनामी संपत्ति हैं। साथ ही, बैंक खातों, सावधि जमा और लॉकरों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुरानी पोस्टिंग में टेंडर व कमीशनखोरी की भी जांच हो रही है। बरामद दस्तावेजों, कैश और ज्वेलरी का सत्यापन जारी है। मौके से आई तस्वीरें…. जमीनों के दस्तावेजों की हो रही जांच DSP गौतम शरण ओमी ने कहा कि छापेमारी में मिले जमीन के डीड, कैश और ज्वेलरी का सत्यापन चल रहा है। सिलीगुड़ी और अन्य जगहों की संपत्तियों के कानूनी स्रोतों की जांच की जा रही है। छपरा के ग्रामीण कार्य विभाग अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह के घर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की। पटना से आई 9 अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को कटिहार के लोहियानगर स्थित उनके तीन मंजिला पैतृक घर पर 11 घंटे तलाशी ली। रेड गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से रात 11 बजे तक चली। तलाशी में 2.5 लाख रुपए नगद, सिलीगुड़ी में 1.75 करोड़ रुपए की जमीन के कागजात और सोने-चांदी के जेवर, हीरे की अंगूठी सहित, मिले। कमरों और अलमारियों से भारी मात्रा में अचल संपत्तियों के डीड बरामद हुए है। सिलीगुड़ी और बेनामी संपत्ति पर फोकस विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, जांच का फोकस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और सीमावर्ती इलाकों में खरीदी गई महंगी जमीनों के दस्तावेजों पर है। शक है कि काली कमाई को खपाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर नगद निवेश किया गया था। टीम पता लगा रही है कि ये जमीनें अभियंता के नाम पर हैं या बेनामी संपत्ति हैं। साथ ही, बैंक खातों, सावधि जमा और लॉकरों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुरानी पोस्टिंग में टेंडर व कमीशनखोरी की भी जांच हो रही है। बरामद दस्तावेजों, कैश और ज्वेलरी का सत्यापन जारी है। मौके से आई तस्वीरें…. जमीनों के दस्तावेजों की हो रही जांच DSP गौतम शरण ओमी ने कहा कि छापेमारी में मिले जमीन के डीड, कैश और ज्वेलरी का सत्यापन चल रहा है। सिलीगुड़ी और अन्य जगहों की संपत्तियों के कानूनी स्रोतों की जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *