मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। राहुल गांधी, नेहा बोरा और शरजील इमाम का नाम लेते हुए कहा कि देश के सामने कई दुश्मन खड़े हैं। समाज को तोड़ने वाली ताकतें अलग-अलग रूप में देश को बांटने की साजिश में लगी हैं। देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव तभी तक कायम है, जब तक सनातनियों में एकता, अखंडता और आपसी मेल बना रहेगा। सनातनियों की एकता और बहुमत को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इसी से देश सुरक्षित है। गिरिराज सिंह शुक्रवार को के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यम संघ की ओर से आयोजित नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान नवरात्र और दुर्गा पूजा को भारतीय संस्कृति की मूल पहचान बताया। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी देवी-देवताओं में आदिशक्ति का स्वरूप समाहित है। फलाहार कार्यक्रम हर गली-मोहल्ले तक पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्रि पर फलाहार कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना है। यह प्रयास जन-जन तक पहुंचना चाहिए। फलाहार कार्यक्रम बहुत व्यापक या भव्य होने के बजाय छोटा और सामान्य होना चाहिए। मां दुर्गा अपने भक्तों के सच्चे भाव और छोटी-छोटी श्रद्धा से प्रसन्न होती हैं। ऐसे आयोजन गली-मोहल्लों में होने चाहिए, जिनमें हर वर्ग के लोग शामिल हों। आबादी को लेकर भी जताई चिंता गिरिराज सिंह ने कहा कि हर साल जन्म लेने वाले बच्चों में एक धर्म के बच्चों की संख्या 50 प्रतिशत होने की बात चिंता का विषय है। उन्होंने देश के सामने कई तरह की चुनौतियां होने की बात कही और समाज को एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में फलाहार के जरिए नवरात्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को सामने रखा गया। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास होना चाहिए। मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। राहुल गांधी, नेहा बोरा और शरजील इमाम का नाम लेते हुए कहा कि देश के सामने कई दुश्मन खड़े हैं। समाज को तोड़ने वाली ताकतें अलग-अलग रूप में देश को बांटने की साजिश में लगी हैं। देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव तभी तक कायम है, जब तक सनातनियों में एकता, अखंडता और आपसी मेल बना रहेगा। सनातनियों की एकता और बहुमत को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इसी से देश सुरक्षित है। गिरिराज सिंह शुक्रवार को के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यम संघ की ओर से आयोजित नवरात्रि फलाहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान नवरात्र और दुर्गा पूजा को भारतीय संस्कृति की मूल पहचान बताया। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी देवी-देवताओं में आदिशक्ति का स्वरूप समाहित है। फलाहार कार्यक्रम हर गली-मोहल्ले तक पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्रि पर फलाहार कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना है। यह प्रयास जन-जन तक पहुंचना चाहिए। फलाहार कार्यक्रम बहुत व्यापक या भव्य होने के बजाय छोटा और सामान्य होना चाहिए। मां दुर्गा अपने भक्तों के सच्चे भाव और छोटी-छोटी श्रद्धा से प्रसन्न होती हैं। ऐसे आयोजन गली-मोहल्लों में होने चाहिए, जिनमें हर वर्ग के लोग शामिल हों। आबादी को लेकर भी जताई चिंता गिरिराज सिंह ने कहा कि हर साल जन्म लेने वाले बच्चों में एक धर्म के बच्चों की संख्या 50 प्रतिशत होने की बात चिंता का विषय है। उन्होंने देश के सामने कई तरह की चुनौतियां होने की बात कही और समाज को एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में फलाहार के जरिए नवरात्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को सामने रखा गया। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास होना चाहिए।

