मेला से लौटते समय दोस्त ने की साथी की हत्या:शराब पीने के बाद हुआ विवाद, बिजली के लोहे से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

मेला से लौटते समय दोस्त ने की साथी की हत्या:शराब पीने के बाद हुआ विवाद, बिजली के लोहे से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

लातेहार में जतरा मेला देखने साथ गए दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद ऐसा विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की जान ले ली। चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर परहिया टोला के पास गुरुवार देर शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रखांत गांव निवासी जंगू लोहरा (पिता स्व. जगतु लोहरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त शंकर भुईंया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के रिश्तेदार रामजी लोहरा ने बताया कि जंगू लोहरा और शंकर भुईंया दोनों दोस्त थे। रास्ते में दोनों दोस्तों के बीच हुआ विवाद गुरुवार को दोनों लड़दाग में आयोजित जतरा मेला देखने गए थे। मेले में दोनों ने शराब पी। इसके बाद पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान शंकर भुईंया ने बिजली के (इंसुलेटर) लोहे से जंगू लोहरा के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे युवक को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या के लिए उपयोग किया गया लोहा का समान बरामद कर लिया है। लातेहार में जतरा मेला देखने साथ गए दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद ऐसा विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की जान ले ली। चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर परहिया टोला के पास गुरुवार देर शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रखांत गांव निवासी जंगू लोहरा (पिता स्व. जगतु लोहरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त शंकर भुईंया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के रिश्तेदार रामजी लोहरा ने बताया कि जंगू लोहरा और शंकर भुईंया दोनों दोस्त थे। रास्ते में दोनों दोस्तों के बीच हुआ विवाद गुरुवार को दोनों लड़दाग में आयोजित जतरा मेला देखने गए थे। मेले में दोनों ने शराब पी। इसके बाद पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान शंकर भुईंया ने बिजली के (इंसुलेटर) लोहे से जंगू लोहरा के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे युवक को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या के लिए उपयोग किया गया लोहा का समान बरामद कर लिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *