अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत:घोड़पारन के पास हुआ हादसा, सवारी लेकर माधोपुर गया था

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत:घोड़पारन के पास हुआ हादसा, सवारी लेकर माधोपुर गया था

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़पारन के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। डिवाइडर से टकराया ई-रिक्शा टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी 47 वर्षीय जागेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जागेश्वर यादव ई-रिक्शा पर यात्री लेकर माधोपुर गए थे। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार वहां से यात्रियों को छोड़ने के बाद वह अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़पारन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया। परिवार के भरण-पोषण पर संकट यहां चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। जागेश्वर यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्रियां और एक पुत्र है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालने वाले जागेश्वर की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़पारन के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। डिवाइडर से टकराया ई-रिक्शा टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी 47 वर्षीय जागेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जागेश्वर यादव ई-रिक्शा पर यात्री लेकर माधोपुर गए थे। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार वहां से यात्रियों को छोड़ने के बाद वह अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़पारन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया। परिवार के भरण-पोषण पर संकट यहां चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। जागेश्वर यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्रियां और एक पुत्र है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालने वाले जागेश्वर की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *