प्रयागराज में 12 फीट लंबे अजगर की 5 घंटे तक दहशत रही। खेतों से आबादी के बीच पहुंचे अजगर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नीलयाग के 20 किलो के बच्चे को निगल लिया। उसे अजगर के बच्चे को निगलने में महज 6 मिनट लगे। इस दौरान दूर खड़े लोग अजगर का वीडियो बनाते रहे। करीब 42 मिनट बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बाहर उगल दिया। दहशत के बीच गांव वालाों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। सुबह 11 बजे से नजर आया अजगर शाम 4 बजे वन विभाग की टीम के हाथ आया। टीम ने अजगर को पकड़ उसे बोरे में भर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्चों, बकरों को घर में लेकर भागे ग्रामीण मामला गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के इमलहिया गांव का है। शनिवार सुबह हर कोई खेतों में काम कर रहा था इसी बीच अजगर दिखाई दिखया। 12 फीट लंबा अजगर देख ग्रामीण खेत से भागने लगे। अजगर भी रेंगता हुए आबादी की तरफ पहुंच गया। ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में अंदर कर दिया। बकरे, बकरी हटाने लगे। इसी बीच अजगर ने नीलगाय के बच्चे को पकड़ लिया। कुछ सेकेंड दबाए रखने के बाद उसने बच्चे को निगल लिया। दूर खड़े वीडियो बनाने लगे लोग नीलगाय के बच्चे को निगलने और उगलने के दौरान गांव के लोग दूर खड़े होकर देखते रहे। पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी जाती रही। 11 बजे शुरू हुई अजगर की दहशत शाम चार बजे खत्म हो सकी। हालांकि ग्रामीण अभी भी डरे हुए हैं। गंगापार इलाके में लगातार बड़े अजगर निकल रह हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े अजगर के गांव के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी करने की मांग की है, ताकि कोई बड़ी घटना न हो।

