हरदोई में फसल की रखवाली करने गए युवक की मौत:संदिग्ध हालत में बेहोश मिला, परिजन सीएचसी ले गए; डॉक्टर ने मृत घोषित किया

हरदोई में फसल की रखवाली करने गए युवक की मौत:संदिग्ध हालत में बेहोश मिला, परिजन सीएचसी ले गए; डॉक्टर ने मृत घोषित किया

हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महदायन कला गांव में खेत की रखवाली करने गए 18 वर्षीय राम लखन पुत्र कन्हैया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह खेत में मचान बनाकर उड़द की फसल की रखवाली करता था। शनिवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह खेत में ही युवक बेहोश जमीन पर पड़ा मिला। खेतों पर शौच के लिए गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और राम लखन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राम लखन अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था और अपने पिता के साथ युवक खेती का काम करता था। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *