अग्रवाल महासभा चुनाव में अतुल कुमार प्रधान बने:ललित अग्रवाल को 734 वोटों के अंतर से हराया, देखें नए पदाधिकारियों के नाम

अग्रवाल महासभा चुनाव में अतुल कुमार प्रधान बने:ललित अग्रवाल को 734 वोटों के अंतर से हराया, देखें नए पदाधिकारियों के नाम

हापुड़ में करीब 20 घंटे तक चली मतगणना के दौरान मंगलवार सुबह 6 बजे तक अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें अतुल कुमार चौकड़ायत को नया प्रधान चुना गया है। उन्होंने ललित कुमार अग्रवाल को 734 वोटों से हराया। 11 में से 7 सीटों पर चौकड़ायत ग्रुप का कब्ज़ा रहा। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने सभी पदों के आधिकारिक परिणामों की घोषणा की। प्रधान पद के लिए चौकड़ायत ग्रुप के उम्मीदवार अतुल कुमार चौकड़ायत ने अग्रबंधु सेवा ग्रुप के ललित कुमार अग्रवाल (छावनी वाले) को 734 वोटों के अंतर से हराया। अन्य पदों पर भी चौकड़ायत समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजेंद्र गुप्ता ने 1358 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मंत्री पद पर विमेश गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 296 वोटों से हराया। विजेता पदाधिकारियों की सूची नई कार्यकारिणी का चुनाव: 42 में से 21 प्रत्याशी रहे विजयी
अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से समाज के मतदाताओं ने 21 प्रत्याशियों को चुनकर कार्यकारिणी में भेजा। इस चुनाव में युवाओं का दबदबा देखने को मिला। युवा प्रत्याशी राघव अग्रवाल (खजांची) ने पूरे चुनाव में सर्वाधिक 2497 मत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाज के गणमान्य लोगों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद व्यक्त की कि नई टीम समाज के विकास और कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। विजयी कार्यकारिणी सदस्यों के नाम और उन्हें मिले मत:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *