सांप के काटने से 13 साल की लड़की की मौत:परिजन पहले देवी-देवताओं के स्थान पर ले गए, तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचे, नहीं बची जान

सांप के काटने से 13 साल की लड़की की मौत:परिजन पहले देवी-देवताओं के स्थान पर ले गए, तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचे, नहीं बची जान

कोटा के मंडाना इलाके में जहरीले सांप के काटने से 13 साल लड़की की मौत हो गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले देवी-देवताओं के स्थान पर लेकर गए, जहां इलाज में देरी के चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में गंभीर स्थिति में उसे कोटा के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अनुसूया (13) के रूप में हुई है। वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। दीपक लेने गई थी बाजार लड़की के मामा अंकित ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे अनुसूया घर से बाजार दीपक लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय देवी-देवताओं के स्थान पर लेकर गए। वहां काफी समय तक उसे रखा गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। नहीं बच सकी जान रात करीब 10:30 बजे परिजन गंभीर हालत में अनुसूया को कोटा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। ड्यूटी डॉक्टर ने उसका इलाज करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना के बाद पुलिस ने बालिका के शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया। आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *