अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपाइयों में उबाल आ गया है। कलेक्ट्रेट के सामने जहां जिला यूनिट के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है वहीं लंभुआ तहसील प्रांगण में पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया है। यहां जीतेन्द्र वर्मा बाजीगर के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में सपाई प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है तो सपाई धरने पर बैठ गए। वहीं कलेक्ट्रेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपाइयों और पुलिस में नोक झोंक हुई है। कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे। सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए कहा जब-जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है। यहां ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के भी नारे लगे। कलेक्ट्रेट के सामने चल रहे प्रदर्शन में सपा के इनामुर्रहमान पूर्व ज़िला अध्यक्ष, तेजेंदर सिंह बग्गा प्रदेश सचिव, राशिद गनी खान, देवेन्द्र यादव पूर्व ज़िला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, राजू चौधरी नगर अध्यक्ष, मोहम्मद अब्बास जिला सचिव, राजू यादव पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा, बिस्मिल्ला जिला महासचिव यूजन सभा, शबीहुल हुसैन जिला सचिव, वैभव मिश्रा पूर्व जिला छात्र सभा आदि मौजूद हैं। जहां पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा और इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है।
वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लंभुआ तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में ज्ञापन देने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ। कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके बाद सपा के संभावित उम्मीदवार बाजीगर वर्मा, सतपाल यादव विधानसभा अध्यक्ष लंभुआ लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार भजन यादव, महेंद्र यादव बंसराज यादव जितेंद्र प्रसाद मिश्रा, समेत कार्यकर्ता मौजूद हैं।

