बागपत में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई:भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी भी हुई

बागपत में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई:भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी भी हुई

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कैंप कार्यालय में मंगलवार को किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी हुई। भाकियू NCR महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि महेंद्र सिंह टिकैत ने आठ साल की उम्र में बालियान खाप के चौधरी बनने के बाद अपना पूरा जीवन किसानों के संघर्ष में बिताया। उन्होंने बोट क्लब के धरने में लाखों किसानों को अपना हक मांगना सिखाया। टिकैत ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के लिए फसलों के उचित दाम, मुफ्त बिजली-पानी, खाद और कर्ज माफी की मांग की। ये लोग रहे मौजूद उनका सरल स्वभाव और मजबूत नेतृत्व किसानों के बीच ‘बाबा टिकैत’ के रूप में एक अमिट छाप छोड़ गया। उनके विचार आज भी किसानों के दिलों में जिंदा हैं। इस मौके पर वीरेंद्र ग़ुज्जर, सुन्दर गुज्जर, अश्वनी ठाकुर, राजीव, नरेन्द्र ग़ुज्जर, नवाब कुरैशी, बॉबी चौहान, यश शर्मा, फज्जल डीलर, अनीस राजपूत, लीले ग़ुज्जर बाघू, जीतेन्द्र वर्मा, चाँद खान और सोनू बाघु समेत कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *