‘अंडरवियर से लेकर नकली घी तक’, बाबा रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, दिया विवादित बयान

‘अंडरवियर से लेकर नकली घी तक’, बाबा रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, दिया विवादित बयान

Brij Bhushan Sharan Singh Baba Ramdev Attack: पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके निशाने पर योग गुरु बाबा रामदेव हैं। गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा रामदेव के स्वदेशी आंदोलन और पतंजलि उत्पादों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अभियान कभी स्वदेशी के बड़े दावों के साथ शुरू हुआ था, वह अब नकली सामानों के व्यापार तक सीमित रह गया है।

नकली चड्ढी और नकली घी का आरोप

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन अब नकली चड्ढी (अंडरवियर), नकली घी और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कल्चर तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि देश में नकली घी बेचने की संस्कृति बढ़ाने का काम बाबा रामदेव के तंत्र ने ही किया है। पूर्व सांसद ने जोर देकर कहा कि जो बाबा स्वदेशी का नारा लेकर निकले थे, वे आज विदेशी शैली के अंडरगारमेंट्स तक बेचने लगे हैं।

‘सलवार छोड़ मर्द की तरह करें आंदोलन’

बृजभूषण यहीं नहीं रुके। उन्होंने बाबा रामदेव के पुराने आंदोलनों का जिक्र करते हुए व्यक्तिगत प्रहार भी किया। उन्होंने कहा कि अगर बाबा रामदेव को आंदोलन ही करना है तो सिंदूर, टिकुली या सलवार पहनकर भागने के बजाय एक मर्द की तरह मैदान में उतरकर आंदोलन करें। उनके इस बयान को काफी विवादित माना जा रहा है।

मिलावटखोरी पर भी निशाना

कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण ने मिलावटखोरी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर देश में मिलावटखोरी के खिलाफ ईमानदारी से अभियान चलाया जाए तो पूरे देश में हाहाकार मच जाएगा। वे दावा करते हैं कि पिछले 20 साल से नकली घी, तेल और मावे का मुद्दा उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह पहले भी बाबा रामदेव और पतंजलि उत्पादों पर कई बार निशाना साध चुके हैं। 2022 में उन्होंने पतंजलि के घी को नकली बताने वाला बयान दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। बाद में उन्होंने कुछ सफाई भी दी थी। बृजभूषण के ताजा बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। बाबा रामदेव या पतंजलि की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *