ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत:जेब में मिला अयोध्या से अहमदाबाद का टिकट; हाथ पर गुदे हैं दिव्यांश और माधुरी नाम

ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत:जेब में मिला अयोध्या से अहमदाबाद का टिकट; हाथ पर गुदे हैं दिव्यांश और माधुरी नाम

गुना शहर के सिंगवासा तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिले एक अज्ञात युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिर गया था। सिर में गहरी चोट होने के कारण सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे सिंगवासा तालाब के पास काम कर रहे मजदूरों ने युवक को पटरी किनारे घायल अवस्था में देखा था। मजदूरों की सूचना पर डायल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट और पूरी तरह अचेत होने के कारण युवक अपने बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे सका। जेब में मिला 6 जून का रेलवे टिकट
अस्पताल में जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से 6 जून का एक रेलवे टिकट मिला है। यह टिकट अयोध्या कैंट से अहमदाबाद जंक्शन तक का है, जिससे उसके सफर का अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसने पीले रंग की शर्ट तथा काली पैंट पहन रखी है। हाथ पर गुदे हैं नाम, शिनाख्त के प्रयास तेज
मृतक के शरीर पर पहचान के कुछ अहम निशान भी मिले हैं। उसके हाथ पर अंग्रेजी में ‘ओम’ (Om) के साथ ‘पीके दिव्यांश’ और ‘माधुरी’ नाम गुदे हुए हैं। कैंट पुलिस ने इन निशानों, हुलिए और रेल टिकट के आधार पर आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है। फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश और शिनाख्त के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *