बहराइच में बहन के घर आए युवक पर हमला:घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

बहराइच में बहन के घर आए युवक पर हमला:घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में अपनी बहन के ससुराल आए एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार सुबह पयागपुर थाना क्षेत्र के खुनौरा गांव में हुई। बिहार के सीवान जनपद का रहने वाला विष्णु अपनी बहन के ससुराल आया था। गांव के ही दुर्गेश, सर्वेश, अशोक और सिपाही लाल ने विष्णु को अपशब्द कहे। जब विष्णु ने इसका विरोध किया, तो चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल विष्णु का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *