कटिहार में के.बी. झा महाविद्यालय, मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया। के.बी. झा कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल, के.बी. झा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह, जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना और बबन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जितेश कुमार ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा और वाद-विवाद प्रस्तुत किया। युवाओं ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से रखते हुए संवैधानिक मूल्यों, जवाबदेही और सुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का मंच प्रदान करता है, जो युवाओं को कौशल प्रबंधन और आत्मनिर्भर बनाता है। निर्णायक मंडल में सुदामा प्रसाद सिंह, ब्रजमोहन प्रसाद यादव, डॉ. मिलन कुमार, डॉ. रमेश कुमार सिंह और डॉ. राजीव कुमार सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय कुमार रजक, द्वितीय विद्या कुमारी तृतीय रिमझिम कुमारी चतुर्थ दामिनी कुमारी पंचम मेघा कुमारी ने प्राप्त किया। पांचो प्रतिभागी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चयनित हुए हैं, जो आगामी बिहार विधानसभा में अपने-अपने विचारों को रखेंगे। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक अंजली कुमारी, संजना कुमारी, स्वाति कुमारी, नीलू कुमारी, मिथलेश कुमार, आनंद कुमार, युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतिश कुमार दीपांकर एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे। कटिहार में के.बी. झा महाविद्यालय, मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया। के.बी. झा कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल, के.बी. झा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह, जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना और बबन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जितेश कुमार ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा और वाद-विवाद प्रस्तुत किया। युवाओं ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से रखते हुए संवैधानिक मूल्यों, जवाबदेही और सुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का मंच प्रदान करता है, जो युवाओं को कौशल प्रबंधन और आत्मनिर्भर बनाता है। निर्णायक मंडल में सुदामा प्रसाद सिंह, ब्रजमोहन प्रसाद यादव, डॉ. मिलन कुमार, डॉ. रमेश कुमार सिंह और डॉ. राजीव कुमार सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय कुमार रजक, द्वितीय विद्या कुमारी तृतीय रिमझिम कुमारी चतुर्थ दामिनी कुमारी पंचम मेघा कुमारी ने प्राप्त किया। पांचो प्रतिभागी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चयनित हुए हैं, जो आगामी बिहार विधानसभा में अपने-अपने विचारों को रखेंगे। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक अंजली कुमारी, संजना कुमारी, स्वाति कुमारी, नीलू कुमारी, मिथलेश कुमार, आनंद कुमार, युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतिश कुमार दीपांकर एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।


