सिरसा सिविल अस्पताल में मोबाइल-पैसे चोरी पर युवक की धुनाई:तीमारदार बोले-रात को चुराने आया तो पकड़ा, थप्पड़ मारते हुए मुर्गा बनाया

सिरसा सिविल अस्पताल में मोबाइल-पैसे चोरी पर युवक की धुनाई:तीमारदार बोले-रात को चुराने आया तो पकड़ा, थप्पड़ मारते हुए मुर्गा बनाया

सिरसा के जिला सिविल अस्पताल में एक युवक को मोबाइल व पैसे चुराने के आरोप में लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग उक्त युवक को थप्पड़ मारते हुए और उसे मुर्गा बनाते नजर आ रहे हैं। युवक उनको बार-बार अपनी पहचान बताकर छोड़ने की बात कह रहा है। मगर लोग उसे पुलिस को पकड़वाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उक्त युवक और लोगों के बीच काफी तू-तड़ाक हो रही है। लोग वार्ड के अंदर से पकड़कर अस्पताल परिसर में बाहर ले आते हैं और उसे बार-बार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। ये देखकर अस्पताल में भीड़ जुट जाती है। आरोप है कि उक्त युवक ने दो से तीन मोबाइल चुरा लिए और पैसे चुराते वक्त पकड़ा गया है। इस बात पर लोगों में काफी रोष दिखा। इसके बाद लोग उसे अस्पताल प्रशासन के पास लेकर जाते हैं, पर कोई नहीं मिलता। महिलाएं भी फोन चुराने का आरोप दिखी और चुराया मोबाइल वापस मांगा। युवक के पास कोई मोबाइल नहीं मिला। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे से एक घंटे तक चला। कुछ देर बाद लोगों ने डायल 112 को कॉल कर बुला लिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उक्त युवक ने खुद को बताया ड्राइवर लोगों के पूछने पर उक्त युवक ने खुद को ड्राइवर बताते हुए गोरीवाला गांव का रहने वाला बताया। उसके पास लाइसेंस या अन्य कागज भी नहीं मिला। लोगों को विश्वास नहीं हुआ और उनके घर के मोबाइल नंबर लेकर फोन मिलाया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। इसी से लोगों का शक बढ़ गया और कहने लगे कि अस्पताल में क्या लेने आया और वार्ड में क्यों घूम रहा था। युवक बार-बार बयान बदल रहा था। तीमारदार बोला, युवक दिन में दोबारा चोरी के लिए आया बुधराम ने बताया, उनका मरीज शंकरलाल का ऑपरेशन हुआ है और अस्पताल के वार्ड में दाखिल है। वार्ड में अन्य मरीज भी दाखिल है और उनके तीमारदार व महिलाएं रात्रि को मरीजों की देखभाल के लिए रूकती है। उक्त युवक रात को दो फोन चुरा ले गया। अब वीरवार दोपहर को भी दोबारा आया और एक मरीज के पांच हजार रुपए चुरा रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और अब झूठ बोल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *