7 साल के रिलेशन के बाद शादी से किया इनकार:युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, लड़की ने FIR कराया दर्ज

7 साल के रिलेशन के बाद शादी से किया इनकार:युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, लड़की ने FIR कराया दर्ज

नवादा में शादी से इनकार करने पर एक युवती को आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जमुई निवासी रवि वर्णवाल को आरोपी बनाया गया है। वारिसलीगंज नगर की रहने वाली युवती ने अपने आवेदन में बताया कि सात साल पहले उसकी दोस्ती जमुई के रवि वर्णवाल से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत चली। इस दौरान युवक ने खुद को एक धनी व्यवसायी बताया था। युवती के अनुसार, दोनों की दो बार मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी तय होने के बाद युवक ने युवती को जेवरात बनवाने के लिए 2 लाख रुप भी दिए थे। लोन पर कर रहा जीवन यापन शादी की जानकारी मिलने पर युवती के मामा सहित अन्य परिजन जमुई पहुंचे। उन्होंने युवक और उसके परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। परिजनों ने पाया कि युवक के पास अपना घर नहीं है और वह किराए के मकान में रहता है। उसका जीवन-यापन बैंक के लोन पर निर्भर है। युवक ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों और युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकज कुमार सैनी ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। नवादा में शादी से इनकार करने पर एक युवती को आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जमुई निवासी रवि वर्णवाल को आरोपी बनाया गया है। वारिसलीगंज नगर की रहने वाली युवती ने अपने आवेदन में बताया कि सात साल पहले उसकी दोस्ती जमुई के रवि वर्णवाल से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत चली। इस दौरान युवक ने खुद को एक धनी व्यवसायी बताया था। युवती के अनुसार, दोनों की दो बार मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी तय होने के बाद युवक ने युवती को जेवरात बनवाने के लिए 2 लाख रुप भी दिए थे। लोन पर कर रहा जीवन यापन शादी की जानकारी मिलने पर युवती के मामा सहित अन्य परिजन जमुई पहुंचे। उन्होंने युवक और उसके परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। परिजनों ने पाया कि युवक के पास अपना घर नहीं है और वह किराए के मकान में रहता है। उसका जीवन-यापन बैंक के लोन पर निर्भर है। युवक ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों और युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंकज कुमार सैनी ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *