वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर पीएम के संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पीएम के रूट और रैली का ब्लूप्रिंट देखा। लोकार्पित और शिलान्यास होने वाले प्रोजेक्ट पर चर्चा की। सीएम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल राजभर और रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि मौजूद रहे। पहले 10 तस्वीरों में देखिए पीएम रैली की तैयारयों पर मंथन और निरीक्षण… श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में सीएम ने किया दर्शन-पूजन


