Women’s Asia Cup T20 में भारतीय स्पिनरों का कहर, Pakistan 55 रन पर ढेर

Women’s Asia Cup T20 में भारतीय स्पिनरों का कहर, Pakistan 55 रन पर ढेर

दुबई, पांच सितंबर बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये जिससे भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप-ए मुकाबले में उनकी पारी को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया। चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था। अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।टीम ने पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मुनीबा अली को दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 13 रन ही बना सकीं जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन का योगदान दिया। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर ने पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद को भांपते हुए पांचवें ओवर से ही फिरकी का जाल बिछा दिया। उनका यह दांव पूरी तरह सफल रहा। पाकिस्तान ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच महज नौ रन जोड़े और छह विकेट गंवा दिए।10 ओवर के बाद उसकी टीम 36 रन पर छह विकेट के संकट में थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन का परिचय देते हुए 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं। सलामी बल्लेबाज मुनीबा रन बनाने के लिए जूझ रही थीं।शेफाली की गेंद पर जगह बनाने के लिए वह लेग स्टंप की ओर खिसकीं, लेकिन गेंद को पूरी तरह चूक गईं और बोल्ड हो गईं। इसके बाद पाकिस्तान की पारी का हाल कुछ ऐसा रहा मानो बल्लेबाज ‘तू चल, मैं आई’ की तर्ज पर क्रीज पर आ रहे हों। इसके बाद श्री चरणी ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का भरपूर फायदा उठाया।गुल फिरोजा खाता खोले बिना आउट हुईं। उन्होंने गेंद के टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर कैच दे बैठीं। जुल्फिकार स्वीप खेलने से चूक गईं और पगबाधा आउट हो गईं।आयशा जफर सिर्फ दो रन बना सकीं। उन्होंने दबाव से निकलने के प्रयास में मिड-ऑन पर हरमनप्रीत कौर को आसान कैच दे दिया। सदफ शमास ने तीन रन बनाए, लेकिन प्रेमा की सीधी गेंद पर स्टंप्स को निशाना बनाकर की गई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकीं।पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल सकीं। दीप्ति शर्मा की शानदार ऑफ स्पिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और अंपायर ने पगबाधा करार दिया। गेंद लेग-मिडिल स्टंप को लगती नजर आ रही थी, लेकिन फातिमा ने रिव्यू लेना भी उचित नहीं समझा।ऐमान फातिमा (पांच) और उम्म-ए-हानी (6) के बीच तालमेल की कमी से पाकिस्तान को एक और झटका लगा। गलतफहमी के कारण फातिमा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद उम्म-ए-हानी भी खराब स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं। 

दुबई, पांच सितंबर बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये जिससे भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप-ए मुकाबले में उनकी पारी को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया। चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था। अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टीम ने पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मुनीबा अली को दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 13 रन ही बना सकीं जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन का योगदान दिया। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर ने पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद को भांपते हुए पांचवें ओवर से ही फिरकी का जाल बिछा दिया। उनका यह दांव पूरी तरह सफल रहा। पाकिस्तान ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच महज नौ रन जोड़े और छह विकेट गंवा दिए।

10 ओवर के बाद उसकी टीम 36 रन पर छह विकेट के संकट में थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन का परिचय देते हुए 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं। सलामी बल्लेबाज मुनीबा रन बनाने के लिए जूझ रही थीं।

शेफाली की गेंद पर जगह बनाने के लिए वह लेग स्टंप की ओर खिसकीं, लेकिन गेंद को पूरी तरह चूक गईं और बोल्ड हो गईं। इसके बाद पाकिस्तान की पारी का हाल कुछ ऐसा रहा मानो बल्लेबाज ‘तू चल, मैं आई’ की तर्ज पर क्रीज पर आ रहे हों। इसके बाद श्री चरणी ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का भरपूर फायदा उठाया।

गुल फिरोजा खाता खोले बिना आउट हुईं। उन्होंने गेंद के टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर कैच दे बैठीं। जुल्फिकार स्वीप खेलने से चूक गईं और पगबाधा आउट हो गईं।

आयशा जफर सिर्फ दो रन बना सकीं। उन्होंने दबाव से निकलने के प्रयास में मिड-ऑन पर हरमनप्रीत कौर को आसान कैच दे दिया। सदफ शमास ने तीन रन बनाए, लेकिन प्रेमा की सीधी गेंद पर स्टंप्स को निशाना बनाकर की गई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकीं।

पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल सकीं। दीप्ति शर्मा की शानदार ऑफ स्पिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और अंपायर ने पगबाधा करार दिया। गेंद लेग-मिडिल स्टंप को लगती नजर आ रही थी, लेकिन फातिमा ने रिव्यू लेना भी उचित नहीं समझा।

ऐमान फातिमा (पांच) और उम्म-ए-हानी (6) के बीच तालमेल की कमी से पाकिस्तान को एक और झटका लगा। गलतफहमी के कारण फातिमा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद उम्म-ए-हानी भी खराब स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *