IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्‍तान ने टेके घुटने, बनाया T20I इतिहास का सबसे कम स्‍कोर

IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्‍तान ने टेके घुटने, बनाया T20I इतिहास का सबसे कम स्‍कोर

India Women’s vs Pakistan Women’s: एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाईवोल्‍टेज मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्‍टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जल्‍द ही भारतीय गेंदबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए बैक-टू-बैक बड़े झटके दिए। पाकिस्‍तान की टीम महज 55 के स्‍कोर पर ढेर हो गई। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ये उसका सबसे कम स्‍कोर है।

भारत के सामने रखा महज 56 रन का लक्ष्‍य

टॉस जीतकर प‍हले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम की शुरुआत से लेकर अंत तक खराब रहा। उसकी सलामी बल्‍लेबाज मुनीबा अली ने 13 ओर शवाल जुल्फ़िकार ने 14 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सकी। पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी। भारत की ओर से श्रीचरण और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट तो दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

पाकिस्तान महिला के T20I में सबसे कम स्कोर

स्कोर ओवर रन रेट पारी विपक्षी स्थान नतीजा तारीख
55* 18.1 3.03 1 भारत दुबई 5 सितंबर 2026
56 11.4 4.80 2 न्यूजीलैंड महिला दुबई हार 14 अक्टूबर 2024
60 16.5 3.56 2 इंग्लैंड महिला टॉन्टन हार 16 जून 2009
63 19.1 3.28 2 भारत महिला ग्वांगझू हार 31 अक्टूबर 2012
64/9 20.0 3.20 1 बांग्लादेश महिला हांगझू हार 25 सितंबर 2023
65/9 20.0 3.25 1 न्यूजीलैंड महिला बैसेटेरे हार 10 मई 2010
65 18.5 3.45 1 वेस्टइंडीज महिला सेंट एंड्र्यूज हार 7 सितंबर 2011
72/9 20.0 3.60 1 वेस्टइंडीज महिला प्रोविडेंस टाई 11 सितंबर 2011
72/7 20.0 3.60 1 भारत महिला कुआलालंपुर हार 9 जून 2018
72 18.4 3.85 1 श्रीलंका महिला कोलंबो हार 30 मार्च 2018
74/9 20.0 3.70 1 वेस्टइंडीज महिला सेंट जॉर्ज हार 29 अक्टूबर 2015

भारत के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम के सबसे कम T20I स्कोर

पाकिस्तान का स्कोर ओवर रन रेट परिणाम स्थान तारीख
55* 18.1 3.03 दुबई 5 सितंबर 2026
63 19.1 3.28 हार ग्वांगझू 31 अक्टूबर 2012
72/7 20.0 3.60 हार कुआलालंपुर 9 जून 2018
75 19.5 3.78 हार टॉन्टन 13 जून 2009
93 19.3 4.76 हार ग्वांगझू 28 अक्टूबर 2012
97/7 20.0 4.85 हार बैंकॉक 29 नवंबर 2016
98/9 20.0 4.90 जीत गाले 1 अक्टूबर 2012
99 18.0 5.50 हार बर्मिंघम 31 जुलाई 2022
100/9 20.0 5.00 हार सिलहट 2 अप्रैल 2014
104/6 20.0 5.20 हार बैसेटेरे 8 मई 2010
104/6 20.0 5.20 हार बैंकॉक 4 दिसंबर 2016
105/8 20.0 5.25 हार दुबई 6 अक्टूबर 2024
106 17.0 6.23 हार बर्मिंघम 14 जून 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *